Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भखेल विभाग ने खिलाड़ियों को कम्पटीशन एक्सपोजर के लिए भेजा राजगीर

खेल विभाग ने खिलाड़ियों को कम्पटीशन एक्सपोजर के लिए भेजा राजगीर

रांची : झारखंड खेल विभाग ने कम्पटीशन एक्सपोजर को लेकर झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों को सोमवार को राजगीर भेजा। इनके साथ दो प्रशिक्षक भी गए हैं। खेल निदेशक संदीप कुमार ने सभी खिलाड़ियों को राजगीर के लिए बस से रवाना किया।

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के राजगीर में विमेंस एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन किया गया है। इसका सेमीफाइनल 19 नवंबर और फाइनल 20 नवंबर को खेला जाना है। इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले को देखने के लिए सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस हॉकी प्रशिक्षण केन्द्र मोरहाबादी और आवासीय बालिका हॉकी प्रशिक्षण केन्द्र बरियातु के प्रशिक्षणरत 34 बालिका खिलाड़ियों को कम्पटीशन एक्सपोजर के लिए राजगीर भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular