Tuesday, January 14, 2025
Homeखबर स्तम्भसरकार की गलत नीतियों से जनता त्रस्त : सुदेश महतो 

सरकार की गलत नीतियों से जनता त्रस्त : सुदेश महतो 

रांची : आजसू पार्टी के अध्यक्ष सह सिल्ली विधानसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राज्य में पिछले पांच वर्षों में अपराध, खनिज संपदाओं की लूट में बेतहाशा वृद्धि हुई है। कानून व्यवस्था ठप है। दिनदहाड़े अपराधी लोगों की हत्या कर रहे हैं। इस अराजक व्यवस्था को बदलने के लिए सत्ता परिवर्तन आवश्यक है। जनता सरकार की गलत नीतियों से त्रस्त है। तुष्टिकरण नहीं विकास हमारी राजनीति की पहचान है।

महतो रविवार को सोनाहातु के विभिन्न गांवों में आयोजित पदयात्रा के दौरान बोल रहे थे। पदयात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और एनडीए को जीत का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि सिल्ली विधानसभा ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं। यह चुनाव क्षेत्र के विकास में एक नया अध्याय जोड़ने का काम करेगा। जनता विकास को नई गति देने को तैयार है। शिक्षा, स्वास्थ्य, मूलभूत सुविधाएं, आधारभूत संरचना हर क्षेत्र में कार्य हुए। विकास कार्यों की रफ्तार न थमे इसके लिए जनता अपना मतदान करेगी और एनडीए को विजयी बनाएगी।

महतो ने कहा कि एनडीए सरकार बनते ही सोनाहातु पूर्वी को प्रखंड बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में सबसे अधिक हानि युवाओं का किया है। इसलिए युवाओं को हमने अपनी प्राथमिकता में सबसे ऊपर रखा है। महिलाओं को समुचित सम्मान देने और सामाजिक न्याय और आर्थिक समानता हमारी प्रतिबद्धता है। सरकार बनते ही वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन को एक हजार से बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति महीना किया जाएगा। वो भी बिना किसी योजना के पैसे को बंद किए हुए। वर्तमान सरकार ने बहु को पैसे देने के लिए सास-ससुर की पेंशन बंद कर दी है। युवाओं के लिए हम इंटर्नशिप योजना लागू करने जा रहे हैं। इंटर्नशिप प्राप्त युवाओं को नौकरी मिलने में सुविधा होगी। जनता राज्य में अबकी बार रोजगार देने वाली सरकार बनाने को तैयार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular