शहर में जुलुस निकालकर जनता से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील
गिरिडीह : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार सोमवार शाम को खत्म हो जायेगा। प्रचार प्रसार के अंतिम दिन गिरिडीह विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहबादी के पक्ष में शहर में जुलुस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। सोमवार दोपहर को गिरिडीह विधानसभा से भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के अगुवाई में अपने समर्थकों के साथ नगर भ्रमण किया।
जिसकी शुरूआत बड़ा चौक से हुई। रोड शो मुस्लिम बाजार, पदम् चौक, काली बाड़ी चौक, टावर चौक होते हुए पचंबा के कल्याणडीह तक गयी. कई जगहों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन भी हुआ. मौके पर डॉ रविंद्र राय ने कहा कि आने वाले विस चुनाव में राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि गिरिडीह विधानसभा की जनता भाजपा को समर्थन देने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है, जिससे राज्य की जनता उब चुकी है। राज्य सरकार कार्यकाल के अंतिम दिनों में लोक लुभावन योजनाएं चलाकर लोगों को दिगभ्रमित करने का काम किया है।
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सभी ने जनता से वोट करने की अपील की है. मौक़े पर पूनम प्रकाश शालिनी बेस्कियार प्रोफेसर विनीता कुमारी संजू देवी संगीता सेठ तनुजा सहाय संगीता कुमारी कुसुम सिन्हा दिनेश यादव मुकेश जालान संदीप दंगेच राकेश मोदी दीपक यादव कंपू यादव साटू ठाकुर साधु यादव नीरज शाहबादी मुकेश साहू विभाकर पांडे युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी सोनू चौरसिया, विवेक गुप्ता अनिल मिश्रा मनोज शंघाई विशाल मंडल आकाश सिंह विशाल गुप्ता संदीप देव आलोक केसरी सहित कई कार्यकर्ता गण मौजूद थे।