Saturday, January 18, 2025
Homeखबर स्तम्भझामुमाे के गढ़ संथाल में कमल खिलाने की जद्दाेजहद

झामुमाे के गढ़ संथाल में कमल खिलाने की जद्दाेजहद

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव अब संथाल और कोयालांचल में शिफ्ट हाे गया है। चुनाव के दूसरे चरण में 20 नवंबर को संथाल परगना की सभी 18 सीटों पर मतदान होगा। संथाल परगना प्रमंडल हमेशा से झारखंड की राजनीति में अहम भूमिका निभाता रहा है। वर्तमान सरकार में मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और कई मंत्री संथाल परगना प्रमंडल से ही आते हैं। इसी वजह से सभी पार्टियां प्रत्येक चुनाव में संथाल परगना प्रमंडल पर खास ध्यान देती हैं। इस बार भी भाजपा, झामुमो और कांग्रेस का संथाल परगना प्रमंडल पर विशेष जोर है।

संथाल परगना की अधिक से अधिक सीटें जीतने की मंशा से रांची से लेकर दिल्ली तथा कई दूसरे राज्यों के बड़े नेता इन क्षेत्रों में व्यापक चुनावी अभियान पर हैं। इस बार भाजपा 2019 के परिणाम से सबक लेते हुए उन जगहों पर विशेष फोकस कर रही है, जहां 2019 के चुनाव में उसने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।

उन्हीं में से एक संथाल प्रमंडल है, इसमें कुल 18 विधानसभा सीटें हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में संथाल प्रमंडल की 18 सीटों में भाजपा सिर्फ चार सीट ही जीतने में कामयाब रही थी। लेकिन इस चुनाव में भाजपा ये नंबर बढ़ाना चाहती है। इसके लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस इलाके में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, हिमंता बिस्वा सरमा और मिथुन चक्रवर्ती, हेमा मालिनी जैसे स्टार कैंपेनर ने चुनावी सभा की।

RELATED ARTICLES

Most Popular