Sunday, March 1, 2026
Homeखबर स्तम्भराज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को देश की स्वतंत्रता और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

इसके साथ ही राज्यपाल ने समस्त देशवासियों को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि यह विशेष दिवस हमारे जनजातीय समाज के अद्वितीय योगदान, उनकी वीरता और सांस्कृतिक धरोहर के सम्मान का प्रतीक है।

RELATED ARTICLES

Most Popular