Saturday, January 17, 2026
Homeखबर स्तम्भमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने  भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने  भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर जाकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री बिरसा चौक पर पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के इस खास मौके पर वे सभी को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।

मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर समाज में समरसता और मानवता का संदेश देते हुए राज्यवासियों को अनेक-अनेक बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर भी सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राज्य की खुशहाली के लिए मिलकर काम करने की अपील की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि अमर वीर शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का झारखंड बनाना ही उनका लक्ष्य है और इसे साकार करने के लिए राज्य के सभी लोगों को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular