Saturday, January 18, 2025
Homeखबर स्तम्भप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद प्रसारण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद प्रसारण

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया। इस मौके पर रांची स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय मे बड़ी संख्या मे पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके संवाद का प्रसारण सुना। संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को कई टिप्स भी दिए। प्रधानमंत्री ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व को उत्सव की तरह मनाएं, .. और अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित भी करें। भाजपा प्रदेश कार्यालय मे प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम को अन्य लोगों के अलावा पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय ने भी सुना। बाद मे, पत्रकारों से बातचीत मे श्री राय ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संवाद ऐतिहासिक और ऊर्जा से ओत – प्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ओजस्वी बातों को सुनकर पार्टी के प्रति हमारी निष्ठा दोगुनी हो जाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular