Sunday, January 19, 2025
Homeखबर स्तम्भभाजपा ने जेएमएम और कांग्रेस पर आर्थिक अपराध और भ्रष्टाचार का आरोप...

भाजपा ने जेएमएम और कांग्रेस पर आर्थिक अपराध और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

रांची : भारतीय जनता पार्टी ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पर झारखण्ड मे बड़े पैमाने पर आर्थिक अपराध और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। आज रांची मे पत्रकारों से बातचीत मे भाजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता गौरव वल्लभ ने बीस अलग – अलग मामलों का जिक्र किया, … और आँकड़ों के हवाले से बताया कि मौजूदा झारखण्ड सरकार के नेताओं लगभग सात हजार करोड़ रूपये से अधिक के भ्रष्टाचार किए हैं। श्री वल्लभ ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार राज्य के विकास के लिए राशि भेजती रही, .. और यहाँ उसका बंदरबाँट होता रहा।वल्लभ ने आगे कहा कि झामुमो और कांग्रेस के नेताओं ने जो अपराध किया है, वह माफ करने के काबिल भी नहीं है। भाजपा नेता ने कहा कि झारखण्ड मे एनडीए की सरकार बनते ही इन आर्थिक अपराध के मामलों पर कड़ी कार्रवाई होगी

RELATED ARTICLES

Most Popular