जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. इसी क्रम में सोमवार को दिन के 12:30 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आदित्यपुर दौरे पर आ रहे हैं| यहां वे आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे| इसको लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी के कार्यालय से नो एंट्री का आदेश जारी किया गया है|
यह आदेश आदित्यपुर टोल प्लाजा मोड़ से लेकर खरकई पुल के उस पार जाने के लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक के लिए जारी किया गया है| इस दौरान इस मार्ग पर सभी प्रकार के छोटे बड़े मालवाहक वाहनों का परिचालन पूर्णतया वर्जित रहेगा| इसकी प्रतिलिपि जिले के तमाम संबंधित पदाधिकारियों, यातयात निरीक्षक, थाना प्रभारी को भेज दी गयी है|