Saturday, January 18, 2025
Homeखबर स्तम्भआदित्य विक्रम जायसवाल ने थामा भाजपा का दामन

आदित्य विक्रम जायसवाल ने थामा भाजपा का दामन

 रांची : कांग्रेस नेता सह प्रोफेशनल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने सोमवार को बीजेपी का दामन थाम लिया| बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय ने आदित्य विक्रम जायसवाल को भाजपा की सदस्यता दिलाई| सदस्यता ग्रहण करने के बाद आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि हमारी पांच पीढियों ने कांग्रेस की सेवा की| कांग्रेस ने एक भी वादा पूरा नहीं किया| झारखंड को बचाने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है| जानकारी के अनुसार, आदित्य विक्रम रांची सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन यह सीट झामुमो के खाते में चली गई|

RELATED ARTICLES

Most Popular