Monday, June 29, 2026
Homeखबर स्तम्भमंडल मुर्मू को मिली एक्स कैटेगरी की सुरक्षा

मंडल मुर्मू को मिली एक्स कैटेगरी की सुरक्षा

रांची : बीजेपी में शामिल हुए वीर शहीद सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू को बीते दिन सिर काटने की धमकी मिली थी| धमकी मिलने के बाद मंडल मुर्मू को गृह मंत्रालय ने एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दी है| दरअसल सीएम सह बरहेट विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू के भाजपा में शामिल होने के बाद पिछले छह नवंबर को सेल्स एंड सर्विस नामक व्हाट्सएप ग्रुप में मंडल मुर्मू का सिर काटने पर 50 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गयी थी|

इसका स्क्रीनशॉट वायरल होते ही दुमका पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया था| वहीं मंडल मुर्मू ने राज्य और केंद्र सरकार से सुरक्षा की मांग की थी, जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दी है|

RELATED ARTICLES

Most Popular