रांची :राजधानी रांची में चतुर्थ दिवसीय सूर्य उपासना महावर्त छठ पर्व उदयमान सूर्य को अर्घ के साथ संपन्न हुआ| पारिवारिक कल्याण एवं मनोवांछित कामना की प्राप्ति लिए वर्ती के साथ-साथ स परिवार राजधानी रांची के विभिन्न छठ घाटों एवं घर में बनाए गए| कृत्रिम जलाशय में संध्या और सुबह का अर्घ देकर भगवान सूर्य के प्रति निष्ठा समर्पण भाव के साथ आस्था प्रकट किया| झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी आस्था चल गामी सूर्य को राजधानी रांची स्थित हटानिया तालाब में संध्या अर्घ अर्पित किया एवं झारखंड वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की| वहीं राजधानी रांची के विभिन्न छठ घाट मे काफी पुराना बड़ा तालाब छठ घाट को बेहद ही मनोरम और आकर्षक रूप से सजाया गया|
विद्युत सजा के साथ-साथ भगवान सूर्य की प्रतिमा लगाई गई| बड़ा तालाब छठ घाट पहुंचने वाले रास्ते मे लगभग 2 किलोमीटर तक फूलों एवं लाइटिंग के माध्यम से विभिन्न तरह के तोरण द्वारा भी लगाए गए| वही छठ घाट के आसपास के क्षेत्र में भी विशेष व्यवस्था देखी गई| धार्मिक सामाजिक संस्था की ओर से भजनों का आयोजन भी किया गया| जिसमें छठ के गीत प्रस्तुत किए गए| वही उदयमान सूर्य को भी संध्या अरग के अहले सुबह अर्घ दिया गया|