Tuesday, March 3, 2026
Homeखबर स्तम्भराज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभाएं पांच को 

राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभाएं पांच को 

रांची : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच नवंबर को कोडरमा जिले के डोमचांच के चंद्रावती स्कूल ग्राउंड में सुबह 10:30 बजे आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ हजारीबाग जिले के बड़कागांव के प्लस टू हाई स्कूल मैदान में दोपहर 12:00 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पांच नवंबर को रांची जिले के रातु स्थित सीएन राज छोटानागपुर हाई स्कूल मैदान में दोपहर 12:00 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। वे दोपहर 1:30 बजे से लोहरदगा जिले के समाहरणालय मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जामताड़ा जिले के सारठ स्थित तेतुलबांधा मिशन ग्राउंड में 11:00 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

वे दुमका जिले के आसनसोल में दोपहर 12:30 बजे से मुरहाबहाल मोतीपुर मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही देवघर जिले के मधुपुर स्थित करौन स्कूल मैदान में दोपहर दो बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular