हजारीबाग : भाजपा के आशीर्वाद यात्रा में सोमवार को हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर पूर्वी में सांसद मनीष जायसवाल व भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद ने सदर पूर्वी मंडल के सिंघानी, अमृतनगर, रोला, केसुरा, सिलवार, अम्बाडीह, मेरू, तरवा, हुटपा, बनाहप्पा, डूमर, सरौनी, चुटियारों, गौतम बिहार काँलोनी, नूतन नगर सहित दर्जनों गावों में जनसंपर्क कर आशीर्वाद मांगा।
सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि जनता का संदेश साफ है कि हजारीबाग में कमल खिलने जा रहा है। जायसवाल ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद को अपना आशीर्वाद दे और हजारीबाग में कमल खिलाए। उन्होनें आशीर्वाद यात्रा में उपस्थित लोगों से अपील किया कि 13 नवबंर को ईवीएम नंबर 2 पर बटन दबाकर भाजपा के विधायक प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद को आशीर्वाद दें और हजारीबाग में कमल खिलाएं। प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हर दिल में आशा घर-घर में विश्वास है, भाजपा के साथ बनाएंगे एक नया इतिहास।
जनसंपर्क यात्रा मे पूर्वी मंडल अध्यक्ष कृष्णा मेहता, कौलेश्वर रजक, कमल गोप, अंगेश्वर कुशवाहा, अनूप ठाकुर, रामअवतार शर्मा, बिरजू रवि, राहूल कुमार, अमृत पासवान, राजू प्रसाद सहित सकैडों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
