रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घूम रहे हैं। प्रधानमंत्री गढ़वा गये, फिर चाईबासा गये अच्छा है। उन्हें भी एहसास हो गया कि भाजपा इस चुनाव में पराजित है। चाईबासा, गढ़वा में जो रैली हुई। अमित शाह कल झूठ का पुलिंदा जारी किये। उसमें कोई विशेष बात नहीं, वह परिवारवाद पर बोले, भाजपा अब परिवारवाद पर बोलेगी।
भट्टाचार्य सोमवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि पीएम यह कौन सा परिवारवाद जब बोलने के लिये कुछ नहीं आपके पास ऐसी बात क्यों। डबल इंजन की सरकार 2019 में थी, 2014 से थी। इस अवधि में कितने उद्योग लगे, कितने बंद हो गये। प्रधानमंत्री आप के मुंह से झूठ निकले यह ठीक नहीं। चुनाव से पहले जमशेदपुर गये, वंदे भारत को हरी झंडी दिखाया, आज से शुरू हुई जो गया से चली। 12 वंदे भारत हो गई। गया से रांची, रांची से चाईबासा तक। 9 वंदे भारत रेल मंत्रालय चला रही, 3 पीएम चला दिये। 3 वंदे भारत कहा से आ गये। उन्होंने कहा कि रेलवे से पता किया तो पता चला कि गया से गढ़वा तक आज चलाई गई, गया से रांची, रांची से चाईबासा 3 हो गये। पीएम का इतना हल्का भाषन बोलने के लिये कुछ नहीं। बस एक बात का अपमान हो रहा, विदेशों में जो भारतीय लोग रहते थे, नागरिकता बताने में शर्म करते थे, पीएम ने कहा मेरे आने के बाद गर्व करते हैं। सुप्रियो ने कहा कि 2.20 लाख भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ी विदेश के लिये। विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय में पेश हुए हैं, संसद में पेश हुए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इतना झूठ नहीं बोलना चाहिए, क्योंकि हरियाणा की जनता भी उन्हें सुन रही थी। अभी तक विज्ञापन भी नहीं निकला तो फिर आवेदन कहां से हो गया और नियुक्ति कहां से हो गई। चाईबासा की सभा में प्रधानमंत्री के पहुंचने से पहले ही मैदान खाली होने लगा। लोगों को ढोकर लाया गया था। हमारी सरकार ने हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए कैबिनेट से निर्णय लिया और मोदी कहते हैं कि यह मोदी की गारंटी है। सरना धर्मकोड की गारंटी क्यों नहीं देते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह बताना चाहिए।
