Tuesday, March 17, 2026
Homeखबर स्तम्भगढ़वा में विजय संकल्प सभा और जनसभा

गढ़वा में विजय संकल्प सभा और जनसभा

रांची :झारखंड के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एंट्री सोमवार को हो गई। चुनाव की तारीख को कल्याण के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को झारखंड विधानसभा के पहले फेज में होने वाली 43 सीटों पर चुनाव के लिए गढ़वा में विजय संकल्प सभा और जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पलामू प्रमंडलीय के गढ़वा जिला के चेतना मैदान से प्रधानमंत्री ने पलामू प्रमंडल के 9 विधान सभा के बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में जनता को संबोधित कर उनके पक्ष में वोट करने की अपील किया।सुबह से ही सभा स्थल पर जनता पहुंची हुई थी, संबोधन स्थल पर पहुंची जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जय श्री राम और भारत माता की जय का नारा लगाए।पलामू प्रमंडल में तीन जिले हैं। पलामू, लातेहार और गढ़वा। विधानसभा की 9 सीटें हैं।

इसमें 6 सीटें सामान्य हैं। दो सीटें एससी और एक एसटी के लिए आरक्षित हैं। ये सीटें हैं मनिका, लातेहार, पांकी, छतरपुर, डालटनगंज, विश्रामपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर। वहीं, चाईबासा कोल्हान प्रमंडल में आता है। यहां विधानसभा की कुल 14 सीटें हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोग जो यहां बैठे हैं वो कहते थे हमारी छाती पर झारखंड बनेगा। उनकी छाती पर झारखंड बन गया लेकिन झारखंड के कुछ नेता उनकी गोदी में जाकर बैठ गए। पिछले 10 वर्षों में झारखंड के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर केंद्र सरकार ने बहुत फोकस किया।झारखंड को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाली सड़कों को आधुनिक और चौड़ा किया जा रहा है। यहां रेल कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है। 12 आधुनिक वंदे भारत ट्रेनें कनेक्ट कर रही हैं। गंगा जी पर जो वाटर वे बन रहा है उससे भी झारखंड कनेक्टेड है।झारखंड बीजेपी का संकल्प पत्र रोटी, बेटी और माटी के सम्मान और सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित है।

माताओं, बहनों और बेटियों के कल्याण के लिए इसमें अनेक संकल्प लिए गए हैं। गोगो दीदी योजना- इसमें हर महीने माताओं बहनों को 2100 रुपए मिलेंगे। झारखंड के हर गरीब के पास पक्का घर होगा, ये मेरी गारंटी है। अच्छा मेरा एक काम करोगे – अच्छा पक्का करोगे। अगर चुनाव में आप कहीं काम करने जाएं और लोग आपको कच्चे घर में रहते नजर आएं तो आप उसको कहना कि यहां 23 तारीख के बाद भाजपा सरकार बनने वाली है। उसको कहना कि मोदी जी आए थे और उन्होंने कहा है कि उसका घर अब पक्का बन जाएगा।एक आंकड़ा 600 करोड़ रुपए का है, जानते हैं इसका क्या हुआ। बहुत बड़ा आंकड़ा है, मैं बताता हूं क्या हुआ। अकेले गढ़वा जिले में मोदी ने किसानों के खातों में 600 करोड़ रुपए भेजे हैं। याद रखोगे न।
कांग्रेस, आरजेडी ने झूठे वादे किए हैं। इन्होंने 5 साल तक माताओं बहनों के लिए कुछ नहीं किया। जब भाजपा की योजनाएं आई हैं, तो इन्होंने माताओ-बहनों की आंखों में धूल झोंकने के लिए झूठी घोषणाएं की हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular