Thursday, December 11, 2025
Homeखबर स्तम्भप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखण्ड में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखण्ड में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड आ रहे हैं. वे यहां दो रैलियां करेंगे| खबरों के अनुसार उनकी पहली रैली गढ़वा और दूसरी चाईबासा में होगी|  भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी  आज सुबह लगभग 11 बजे बिहार के गया हवाईअड्डे पर उतरेंगे|  वहां से वे हेलीकॉप्टर से गढ़वा जायेंगे और चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे|  वहां से पीएम रांची होते हुए चाईबासा जायेंगे|

वहां दोपहर 2.30 बजे एक रैली को संबोधित करेंगेपीएम मोदी ने झारखंड में अपनी रैली से पहले  एक्स पर पोस्ट कर  कहा कि झारखंड की जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय का शंखनाद कर दिया है| लिखा कि लोकतंत्र के उत्सव में जोश और उत्साह से भरे इसी माहौल के बीच आज सुबह करीब 11:30 बजे गढ़वा में और दोपहर में  लगभग 3 बजे चाईबासा में अपने प्रियजनों से संवाद का सौभाग्य मिलेगा|

RELATED ARTICLES

Most Popular