Tuesday, January 20, 2026
Homeखबर स्तम्भनरेन्द्र मोदी ने झामुमो –कांग्रेस और रजद पर जमकर निशाना साधा

नरेन्द्र मोदी ने झामुमो –कांग्रेस और रजद पर जमकर निशाना साधा

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने सोमवार को गढ़वा के चेतना मैदान से हुंकार भरी| अपने भाषण के दौरान झामुमो-कांग्रेस और राजद पर जमकर निशाना साधा| कहा कि झारखंड बालू तस्करी का केंद्र बन गया है| सरकार माफियायों की गुलाम बन गई है| सरकारी ठेकों में बंदरबांट हो रहा है| ट्रांसफर-पोस्टिंग का धंधा खूब फल-फूल रहा है| झामुमो, कांग्रेस और राजद ने तुष्टिकरण की नीति को चरम पर पहुंचा दिया है| ये तीनों दर घुसपैठियों के समर्थक हैं| झारखंड के स्कूलों में सरस्वती वंदना पर रोक लग रही है, मां दुर्गा को रोक दिया जाता है|

तीज त्योहार पर पत्थरबाजी होती है और घुसपैठ का मामला कोर्ट में जाए और प्रशासन इंकार करे तो पता चलता है कि स्थिति कितनी खतरनाक है| पानी सिर के उपर से गुजरने लगा है| रोटी- बेटी और माटी को छिना जा रहा है| झामुमो, कांग्रेस और राजद की यही कुनीति रही तो आदिवासी समाज का दायरा सिकुड़ जाएगा|

RELATED ARTICLES

Most Popular