रांची : प्रदेश भाजपा ने भाजपा नेताओं की रेकी करने और फोन टेप करने का आरोप लगाया है| इस मसले को लेकर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार से मुकालात की| इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन भी सौंपा| सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार के ईशारे पर पुलिस के वरीय पदाधिकारी द्वारा भाजपा नेताओं का फोन टेप कराया जा रहा है|
नेताओं की रेकी भी की जा रही है| भाजपा नेताओं के यहां छापेमारी की भी योजना बनाई जा रही है| चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं की हत्या भी कराई जा सकती है| सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि इस मसले पर मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं|
