अमित शाह ने रांची दौरे में अज बीजेपी की तरफ से घोषणा पत्र जारी किया जिसमे उन्होंने कुछ कुछ अहम् बातों को भी कहा है जैसे :
01गोगो दीदी योजना झारखंड की हर महिला को हर महीने ₹2,100, सालाना 25,000+
02 लक्ष्मी जोहार – सभी परिवारों को ₹500 में गैस सिलेंडर और साल में दो मुफ्त सिलेंडर
03 सुनिश्चित रोजगार 2,87,000 सरकारी पदों पर भर्ती और 5 लाख स्वरोजगार के अवसर, नवंबर 2025 तक 1.5 लाख पदों पर भर्ती और वार्षिक कैलेंडर
04 युवा साथी भत्ता – संघर्षरत स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं को 2 साल तक प्रति माह ¥2,000
05 सपनों का घर साकार – निःशुल्क बालू, ₹1 लाख की बढ़ी वित्तीय सहायता के साथ 21 लाख पीएम आवास और शेष 59 लाख घरों में जल कनेक्शन
06 अभ्यर्थियों को न्याय- जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द, प्रमुख पेपर लीकों की सीबीआई जांच और जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति
07 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ का निपटारा, घुसपैठियों द्वारा कब्जाई आदिवासी जमीन की वापसी और आदिवासी महिलाओं से शादी करने वाले घुसपैलियों के बच्चों को आदिवासी दर्जा नहीं
08 ₹1 की स्टांप ड्यूटी महिलाओं के नाम पर ₹50 लाख तक मूल्य की अचल संपत्ति के पंजीकरण के लिए
09 निःशुल्क शिक्षा – बीएड, नसिंग और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए
10 विस्थापन से पहले पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए पुनर्वास आयोग का गठन
11 आदिवासी अस्मिता और सम्मान पर्व एवं लोक आयोजनों के लिए अनुदान, ₹500 करोड़ का सिद्धो-कान्हो शोध केंद्र और आदिवासी नायकों के स्मारकों का विकास
12 फूलो-झानो पढ़ो बिटिया – गरीब और पिछड़े वर्ग की प्रत्येक बालिका को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा
13 मातृत्व सुरक्षा योजना – प्रत्येक गर्भवती महिला को 6 पोषण किट और ₹21,000 की सहायता
14 10 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज और हर जिले में एक नर्सिंग कॉलेज, अस्पतालों में 25,000 नए बेड, आयुष्मान भारत जीवन धारा सभी 70 वर्ष के व्यक्तियों को ₹10 लाख तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा
15 झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति जांच आयोग का गठन, दो सालों में नक्सलवाद का खात्मा, अवैध खनन पर अंकुश, 181 सीएम संवाद हेल्पलाइन की पुनर्वाहाली और मुखियाओं का वेतन ₹2,500 से बढ़ाकर ₹5,000
16 ऑपरेशन सुरक्षा – 2027 तक मानव तस्करी का खात्मा, 24/7 टोल-फ्री एंटी-ट्रैफिकिंग हेल्पलाइन और पीड़ितों के लिए पुनर्वास कोष
17 कृषक सु-नीति – ₹3,100 प्रति क्विंटल तक धान की खरीद, कटनी-छटनी का निवारण, 24 घंटे में DBT से भुगतान, 5 एकड़ तक की भूमि पर ₹5,000 प्रति एकड़ के लिए कृषि आशीर्वाद योजना
18 सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में एससी/एसटी आरक्षण यथावत, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 27% आरक्षण
19 डायमंड क्वॉड्रिलैटरल एक्सप्रेसवे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 25,000 किमी सड़कें और हर जिला मुख्यालय को राजधानी रांची से जोड़ने के लिए रेल नेटवर्क
20 देश के प्रमुख शहरों में राज्य से बाहर रहने बाले झारखंडियों की सुविधा के लिए झारखंड जोहार भवन
21 वृद्ध, विधवा और दिव्यांगों के लिए ₹2,500 तक मासिक पेंशन
22 अरहर और मड़आ को न्यूनतम समर्थन मूल्य, हर आदिवासी ब्लॉक में प्रसंस्करण और भंडारण केंद्र, आदिवासी बहुपरकारी समितियों (लैम्प्स) का गठन और प्रमुख वन उत्पादों की सहज खरीद
23 आदिवासी अधिकारों की गारंटी UCC के दायरे से आदिवासी बाहर, PESA का क्रियान्वयन कर मुखियाओं का सशक्तिकरण, वन अधिकार पट्टों का वितरण एवं वन विभाग द्वारा दर्ज छोटे मुकदमों का समापन
24 झारखंड इंटर्नशिप और स्किल ट्रेनिंग (JIST) 5 लाख युवाओं को ट्रेनिंग और ₹1 लाख की वित्तीय सहायता, सभी ITI । का उन्नयन, इनोवेशन हबों की स्थापना और कारीगरों को अत्याधुनिक प्रशिक्षण
25 झारखंड को शीर्ष पांच पर्यटन अनुकूल राज्य बनाने के लिए भगवती सर्किट, बाबा वैद्यनाथ-वासुकीनाथ का विकास, आदिवासी सर्किट एवं बेतला राष्ट्रीय उद्यान का इकोटूरिज्म गंतव्य के रूप में विकास
