Wednesday, December 10, 2025
Homeखबर स्तम्भजेएमएम 43 ,कांग्रेस 30 और आरजेडी कुल 6 सीटों से लड़ेगी चुनाव

जेएमएम 43 ,कांग्रेस 30 और आरजेडी कुल 6 सीटों से लड़ेगी चुनाव

 रांची : इंडिया ब्लॉक की संयुक्त प्रेस वार्ता रांची प्रेस क्लब में आयोजित की गई| गठबंधन के नेताओं ने प्रेस वार्ता कर बताया गया कि गठबंधन में सब कुछ ठीक है। गठबंधन में तय सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशीयों ने अपना नामांकन किया है। महागठबंधन के तहत जेएमएम 43 सीटों पर चुनाव लड़ेगी,कांग्रेस 30,आरजेडी 6 सीटों पर और माले 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

धनवार विधानसभा सीट पर माले के साथ दोस्ताना संघर्ष होगा और विश्रामपुर और छतरपुर में जल्द फैसला लिया जाएगा। संयुक्त प्रेस वार्ता में झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय महासचिव विनो पांडेय, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,आरजेडी उपाध्यक्ष अनीता यादव और माले कर शिवेंदु सेन मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular