रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर से राज्य के बकाये की मांग की है| उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि आज गृह मंत्री, कल प्रधानमंत्री झारखंड आ रहे हैं| मैं पुनः उनसे करबद्ध प्रार्थना करता हूँ की हम झारखंडियों का बकाया 1 लाख 36 हज़ार करोड़ रुपये हमें लौटा दें| हेमंत सोरेन ने लिखा कि झारखंड एवं झारखंडियों के विकास के लिए यह राशि अत्यंत आवश्यक है|
मैं भाजपा के साथियों, खास कर के सांसदों से भी अपील करूंगा कि वे हम झारखंडियों के इस बकाये को दिलाने में हमारी मदद करें|
