Saturday, April 4, 2026
Homeखबर स्तम्भसरकार की प्राथमिकता ही मेरी प्राथमिकता :अलका तिवारी

सरकार की प्राथमिकता ही मेरी प्राथमिकता :अलका तिवारी

रांची: झारखंड मंत्रालय प्रोजेक्ट भवन में शनिवार को राज्य की मुख्य सचिव का पदभार अलका तिवारी ने संभाल लिया। मौके पर राज्य के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह समेत कई विभागों के प्रधान सचिव और वरीय अधिकारी मौजूद थे। मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करने के साथ ही वरीय अधिकारियों ने बूक्के देकर उनका स्वागत किया। मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू है, इसलिए पद पर रहकर प्राथमिकता बताना उचित नहीं है।

जैसे ही सरकार का गठन हो जाता है और सरकार के अनुकूल जनहित में काम करना ही उनकी प्राथमिकता होगी।पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जैसे ही राज्य में नई सरकार का गठन हो जाएगा, वह सरकार की योजनाओं की प्राथमिकता के अनुसार काम करेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular