Wednesday, December 10, 2025
Homeखबर स्तम्भझारखंड के कई जिलों में डोली धरती ,सहमे लोग

झारखंड के कई जिलों में डोली धरती ,सहमे लोग

 रांची : झारखंड के कई जिलों में शनिवार की सुबह 9.12 मिनट पर भूंकप के झटके महसूस किये गये हैं| राजधानी रांची, चाईबासा और जमशेदपुर की धरती हिली है| रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गयी है| भूकंप आने से धरती करीब पांच सेकेंड तक हिलती रही|

भूकंप के झटके महसूस करने के बाद सभी लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गये| फिलहाल किसी तरह का कोई नुकसान नही हुआ| रांची के तमाड़ में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं| साथ ही चाईबासा के चक्रधरपुर में भी भूकंप के झटकों से डरकर लोग घरों से बाहर आ गये|

RELATED ARTICLES

Most Popular