Tuesday, March 3, 2026
Homeखबर स्तम्भबोकारो में देर रात चार मंजिला बिल्डिंग में लगी आग

बोकारो में देर रात चार मंजिला बिल्डिंग में लगी आग

बोकारो : बताते चले की बोकारो में आग लगने की दूसरी घटना सेक्टर 9 में घटी, जो हरला थाना अंतर्गत ए रोड में चार मंजिला बिल्डिंग के ऊपर बने आउट हाउस में लगी जिसके बाद पूरे बिल्डिंग के लोगों में अफरा तफरी मच गई.

आग किन कारणों से लगी इसका आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हो पाई है, वही माना यह जा रहा है कि दीपावली के मौके पर जलता हुआ रॉकेट बाहर से घर में घुस गया जिससे आग लगी और घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया हालांकि सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया नही तो यह आग पूरे बिल्डिंग को अपने जद में ले लेती जिससे बहुत बड़ी जानो माल की छती हो सकती थी जिसे पूरी तत्परता के साथ आग पर काबू पाते हुए पूरे बिल्डिंग को तथा बिल्डिंग के लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular