Thursday, December 11, 2025
Homeखबर स्तम्भशिवराज सिंह चौहान ने झारखण्डवासियों की दी दीपावली की शुभकामना

शिवराज सिंह चौहान ने झारखण्डवासियों की दी दीपावली की शुभकामना

 रांची : केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह ने प्रेस वार्ता कर देश और झारखंडवासियों को धनतेरस दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं. साथी सभी देशवासियों और राज्वासियों को सुखी और समृद्ध रहे इसकी कामना की. झारखंड मुक्ति मोर्चा पर सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के रहते हुए झारखंडवासी कभी सुखी और समृद्ध नहीं हो सकते.झारखंड में आज हर तरफ अंधकार छाया हुआ है महिला दुष्कर्म जैसी घटनाएं चरम पर है. जनता से अपील करते हुए कहा कि दीपावली के बाद जो चुनाव है उसमें भारी मतों से भाजपा की सरकार बनाएं क्योंकि डबल इंजन की सरकार ही झारखंड में विकास कर सकती है.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को चाईबासा और गढ़वा में आएंगे वहीं 2 नवंबर को गृह मंत्री घाटशिला बरकट्ठा और सिमलिया इन जगहों पर चुनावी शंखनाद होगा.केंद्र सरकार के द्वारा भेजे गए पैसों,जल जीवन मिशन,मान धन आवास  योजना के भ्रष्टाचार के भेट चड़ गए जो भी योजनाएं थे वह भी बंद कर दिए गए.वही भाजपा के द्वारा जारी पांच प्राण को दोहराते हुए कहा कि हमारी सरकार बनने के साथ इन तमाम चीजों को पूरा करने का काम करेंगे झारखंड मुक्ति मोर्चा 5 सालों तक झारखंड में शासन की लेकिन सिर्फ चुनाव के समय दो महीना महिलाओं को सम्मान देने का काम कर रही है.

वहीं उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में महिलाओं के सम्मान में ₹1 रजिस्ट्री की योजना किसानों को मिलने वाले सम्मान राशि इन सभी चीजों को हेमंत सोरेन की सरकार बनते बंद कर दिया गया. झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा उठाए गए सवाल पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ईडीसीबीआई चुनाव आयोग स्वतंत्र एजेंसी है इस पर भी झारखंड मुक्ति मोर्चा सवाल उठा रही है अगर चुनाव आयोग निष्पक्ष ना होती तो तेलंगाना और जम्मू कश्मीर में सरकार कैसे बनी

RELATED ARTICLES

Most Popular