Saturday, April 4, 2026
Homeखबर स्तम्भमंडलकारा चास एवं उपकारा तेनुघाट में हुई छापेमारी, मिले कई आपत्तिजनक समान

मंडलकारा चास एवं उपकारा तेनुघाट में हुई छापेमारी, मिले कई आपत्तिजनक समान

 बोकारो : विधानसभा निर्वाचन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) विजया जाधव के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के नेतृत्व में मंडलकारा चास में छापेमारी हुई। छापेमारी टीम में अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा, एसडीपीओ चास प्रवीण कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। वहीं, उपकारा तेनुघाट में छापेमारी का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुकेश मछुआ ने किया। छापेमारी टीम में एसडीपीओ बेरमो वी एन सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।मंडलकारा चास में बुधवार सुबह टीम ने औचक छापेमारी की। भारी संख्या में पुलिस बल के साथ एसपी – एसडीओ – एसडीपीओ ने मंडलकारा के विभिन्न वार्ड/सभी कैदियों की सघन जांच कर तलाशी लिया। हालांकि, जांच में कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

उधर, उपकारा तेनुघाट में भी एसडीओ बेरमो समेत टीम ने बुधवार सुबह औचक छापेमारी की। उपकारा के विभिन्न वार्ड/सभी कैदियों की सघन जांच कर तलाशी लिया। इस क्रम में एक कैदी के पास से चाकू बरामद हुआ। जिसके विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंडलकारा – उपकारा में छापेमारी की गई। वैसे नियमित रूप से जेल की जांच होती है, लेकिन विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन विशेष सतर्क है। जिला प्रशासन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

Most Popular