Wednesday, December 10, 2025
Homeखबर स्तम्भरांची नगर निगम ने अवैध होर्डिंग्स के विरुद्ध अभियान के लिए दो टीमें...

रांची नगर निगम ने अवैध होर्डिंग्स के विरुद्ध अभियान के लिए दो टीमें की गठित

रांची : नगर आयुक्त के निर्देश पर दूसरे दिन मंगलवार को भी रांची नगर निगम की ओर से अवैध होर्डिंग्स के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बिना एनओसी प्राप्त किये, विज्ञापन होर्डिंग्स अधिष्ठापित किये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में अपर प्रशासक की अध्यक्षता में बाजार शाखा के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ एक बैठक हुई। बैठक में बाजार शाखा के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में 27 विज्ञापन एजेंसी के जरिये अपना लाइसेंस रिनुअल किया गया है। इसपर अपर प्रशासक ने निर्देश दिया कि यदि किसी एजेंसी के स्तर से किसी विज्ञापन के लिये राशि बकाया है, तो उस एजेंसी को नोटिस निर्गत करे।

उन्होंने निगम स्तर से दो टीमें गठित करने का निर्देश दिया। पहली टीम फिरायालाल चौक से सुजाता होते से मेकॉन चौक तक अभियान चलायेगी। दूसरी टीम कचहरी चौक से लालपुर चौक होते हुए डंगराटोली चौक तक सभी निजी, सरकारी विज्ञापन होर्डिंग्स की जांच करेगी। अभियान प्रतिदिन चलाया जायेगा। निगम क्षेत्रांतर्गत सभी अवैध विज्ञापन होर्डिंग्स को हटवाने की कार्रवाई की जायेगी। इसके अलावा सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन्होंने पुराने जर्जर भवनों पर मौजूद होर्डिंग्स की जांच करते हुए समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में नगर प्रबंधक, बाजार शाखा की टीम एवं कर्मी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular