Saturday, April 4, 2026
Homeखबर स्तम्भरिजेक्ट माल के बयान पर भड़की रफियानाज़

रिजेक्ट माल के बयान पर भड़की रफियानाज़

 रांची : राजधानी रांची के भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता राफियानाज के द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया गया एवं इस संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से झारखंड में चुनावी सर गर्मी के बीच कांग्रेस से जामताड़ा विधानसभा प्रत्याशी इरफान अंसारी के द्वारा अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को लेकर दिए गए रिजेक्ट माल वाले बयान को लेकर राजनीतिक बयान बाजी के साथ जमकर बरसी

प्रदेश प्रवक्ता राफियानाज ने धनतेरस दिवाली की शुभकामना देते हुए मां काली से इस बात की दुआ की की मां काली झारखंड की बहू बेटियों को सुरक्षित रखें क्योंकि   जिस प्रकार से 10 अक्टूबर 2017 मे बड़ोदरा के रैली में राहुल गांधी ने संघ की बेटियों और उनके पहनावे पर अभद्र टिप्पणी की थी ठीक उसी प्रकार कांग्रेस के इरफान अंसारी ने इस प्रोटोकॉल को आगे बढ़ते हुए सीता सोरेन जी पर अभद्र टिप्पणी की है उससे पूरे आदिवासी सहित झारखंड के पूरे महिला वर्ग को अपमानित करने का काम किया है विगत दिनों दुमका में विदेश से आई महिला का दुष्कर्म हो जाता है और वर्तमान झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकलता.

झारखंड के सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा को यह बात सोचनी चाहिए कि ऐसे लोगों के साथ गठबंधन करके बैठे हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड ही महिलाओं के साथ अपमान और दुष्कर्म करने का रहा है अपने मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे विभिन्न संघ के लोगों पर झारखंड सरकार लाठियां बरसाने का काम की है. कांग्रेस के लोग मुस्लिम वर्ग को भारतीय जनता पार्टी के प्रति भड़काने का काम करती है परंतु भारतीय जनता पार्टी मुस्लिम वर्ग के लिए एक हाथ में कुरान  और दूसरे हाथ में कंप्यूटर का बात करते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular