Thursday, July 10, 2025
Homeखबर स्तम्भगृह विभाग ने विस चुनाव में 14705 होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति के...

गृह विभाग ने विस चुनाव में 14705 होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति के लिए दी स्वीकृति

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव में 14705 होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति होगी। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार प्रतिनियुक्ति 16 दिनों के लिए होगी। इसे लेकर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के जरिये स्वीकृति प्रदान की गयी है। इससे पहले आईजी अभियान एवी होमकर ने होमगार्ड डीजी अनिल पालटा को 22 अक्टूबर को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए काफी अधिक संख्या में बलों की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता होगी।

झारखंड के सभी जिलों में उपलब्ध कुल 21007 होमगार्ड के जवानों में से 70 प्रतिशत लगभग 14705 होमगार्डों को चुनाव ड्यूटी में प्रतिनियुक्त किया जाना आवश्यक प्रतीत हो रहा है।

किस जिले से कितने होमगार्ड जवानों की होगी तैनाती

रांची में 1355, खूंटी में 436,
गुमला में 633, सिमडेगा में 433,
लोहरदगा में 477, पलामू में 1093,
लातेहार में 505, गढ़वा में 445
हजारीबाग में 488, रामगढ़ में 624, चतरा में 752, कोडरमा में 285
गिरिडीह में 637, धनबाद में 764
बोकारो में 963, देवघर में 449,
जामताड़ा में 356, दुमका में 351,
साहेबगंज में 537, गोड्डा में 449
पाकुड में 353, जमशेदपुर में 949
चाईबासा में 774, सरायकेला में 599 जवान की तैनाती की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular