Friday, July 31, 2026
Homeखबर स्तम्भभाजपा के 32 उम्मीदवाराें ने किया नामांकन

भाजपा के 32 उम्मीदवाराें ने किया नामांकन

रांची : भाजपा के 32 उम्मीदवारों ने गुरुवार काे नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री से लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे।

कोडरमा से डॉ. नीरा यादव, बरकट्ठा से अमित कुमार यादव और बरही से मनोज कुमार यादव ने पर्चा दाखिल किया। चंदनक्यारी से अमर कुमार बाउरी, हजारीबाग से प्रदीप साहू, सिमरिया से उज्ज्वल दास, भवनाथपुर से भानु प्रताप शाही, बहरागोड़ा से डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, घाटशिला से बाबूलाल सोरेन, पोटका से मीरा मुंडा, जमशेदपुर पूर्वी से पूर्णिमा साहू, चाईबासा गीता बालमुचू, मझगांव से बड़कुंवर गगराई, चक्रधरपुर से शशि भूषण शामड, जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा, तोरपा से कोचे मुंडा, खूंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा, रांची से सीपी सिंह, हटिया से नवीन जायसवाल, कांके से डॉक्टर जीतू चरण राम, मांडर से सन्नी टोप्पो, सिसई से डॉक्टर अरुण उरांव और गुमला से सुदर्शन भगत ने नामांकन किया। इसके अलावा सिमडेगा से श्रद्धानंद बेसरा, कोलेबिरा से सुजान जोजो, लातेहार से प्रकाश राम, डाल्टेनगंज से आलोक कुमार चौरसिया, विश्रामपुर से रामचंद्र चंद्रवंशी, छतरपुर से पुष्पा देवी भुईयां, बड़कागांव से राशन लाल चौधरी, सरायकेला से चंपाई सोरेन और खरसावां से सोनाराम बोदरा ने पर्चा भरा।

RELATED ARTICLES

Most Popular