Saturday, December 13, 2025
Homeखबर स्तम्भझारखंड मुक्ति मोर्चा ने नामांकन के बाद जनसभा किया आयोजन

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने नामांकन के बाद जनसभा किया आयोजन

 गिरिडीह : पपरवाटांड़ मैदान में गुरुवार को दो बजे झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से एक जनसभा का आयोजन किया गया। बता दे कि गिरिडीह गांडेय ओर जमुआ विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद जन सभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सुदीब्य कुमार सोनू, गांडेय प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन जमुआ से प्रत्याशी केदार हाजरा JMM जिला अध्यक्ष संजय सिंह कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया अजय सिंहा मंटू कई नेता कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में तीनों विधानसभा क्षेत्र से लोग जनसभा में पहुंचे हुए थे।

जनसभा के माध्यम से तीनों प्रत्याशियों ने अपने-अपने पक्ष में वोट मांगा और फिर से एक बार हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपील किया। इस मौके पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा गया। मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने थे। एक बार फिर से आप सभी को उन्हें मुख्यमंत्री बनना है कहा कि जेल का बदला जीत से लिया जाएगा इसीलिए झारखंड के अस्तित्व को बचाने के लिए फिर से सत्ता में हेमंत सोरेन की सरकार को आने की जरूरत है।

सुदीब्य कुमार सोनू ने कहां की छत्तीसगढ़ असम और एमपी के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री गिरिडीह में आकर डेरा डाले हुए हैं लेकिन झारखंडी के अस्तित्व को बचाने वाले कौन हैं वह भली-भांति जनता जानती है। कहां की झारखंड को हड़पने से बचाना होगा। झारखंड और गिरिडीह में विकास चाहते हैं तो एक बार फिर से हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली सरकार बनानी होगी। भीड़ को लेकर उन्होंने कहा कि यह हुजूम हम सभी को ताकत और मजबूती प्रदान करेगी। कल्पना मुर्मू सोरेन और केदार हाजरा ने जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद क्षेत्र में मिल रहा है एक बार फिर से हमारी पार्टी सरकार बनाएगी और झारखंड के विकास की लकीर को आगे बढ़ाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular