Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची से महुआ माजी होंगी JMM प्रत्याशी

रांची से महुआ माजी होंगी JMM प्रत्याशी

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रांची सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. पार्टी ने महुआ माजी को प्रत्याशी बनाया है. अब महुआ माजी रांची सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सीपी सिंह को टक्कर देंगी. इससे पहले विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मंगलवार देर रात अपनी पहली लिस्ट जारी की थी.

इस लिस्ट में 35 प्रत्याशियों के नाम हैं. हेमंत सोरेन बरहेट से, कल्पना सोरेन गांडेय से, बसंत सोरेन दुमका से और बेबी देवी डुमरी से चुनावी समर में उतरेंगे. इसके अलावा 31 प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं. बता दें कि जेएमएम 81 विधानसभा सीट में से 41 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है. पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 35 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है. वहीं रांची विधानसभा समेत पांच सीटों पर अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की थी. जिसमें से रांची सीट पर अब महुआ माजी को पार्टी ने उतारा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular