Saturday, June 21, 2025
Homeखबर स्तम्भशिवम श्रीवास्तव ने सभी दायित्वों और भाजपा के प्राथमिक सदस्य से त्यागपत्र...

शिवम श्रीवास्तव ने सभी दायित्वों और भाजपा के प्राथमिक सदस्य से त्यागपत्र दिया

गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह के कार्य समिति सदस्य शिवम श्रीवास्तव ने पार्टी के सभी दायित्वों और भाजपा के प्राथमिक सदस्य से त्यागपत्र दे दिया है। झिंझरी मुहल्ला आवासीय कार्यालय से प्रेस वार्ता कर सोमवार की देर शाम दी। बताया कि वो अपनी स्वेच्छा से त्यागपत्र दे रहे है  जिसकी प्रतिलिपि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे को सौंप दिया है।

बताया कि हम लोगों का जो संगठन चल रहा है उसमें सभी जाति के लोग जुड़े हुए हैं ऐसे में भाजपा में रहकर विचारधारा नहीं मिल पा रही थी इसी के कारण त्यागपत्र दिया है। कहां की संगठन बनाने का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं की आवाजों को बुलंद करना है। कहां की आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन के लोग तय करेंगे की गिरिडीह जिला के लिए और युवाओं के लिए कौन विकास कर सकता है उसका हम सभी समर्थन करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular