रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी की ओर से झारखंड सरकार में मंत्री रहे डॉ. रामेश्वर उरांव, इरफान अंसारी, बन्ना गुप्ता और दीपिका पांडे सिंह समेत अन्य विधायकों को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है।
रामेश्वर उरांव को लोहरदगा विधानसभा सीट, बन्ना गुप्ता को जमशेदपुर पश्चिम, दीपिका पांडेय सिंह को महागामा और इरफान अंसारी को जामताड़ा से उम्मीदवार बनाया गया है।
कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची
| विधानसभा क्षेत्र | उम्मीदवार का नाम |
| जामताड़ा | डॉ. इरफान अंसारी |
| जरमुंडी | बादल पत्रलेख |
| पोड़ैयाहाट | प्रदीप यादव |
| महागामा | दीपिका पांडे सिंह |
| बड़कागांव | अंबा प्रसाद |
| रामगढ़ | ममता देवी |
| मांडू | जेपी पटेल |
| हजारीबाग | मुन्ना सिंह |
| बेरमो | कुमार जय मंगल सिंह |
| झरिया | पूर्णिमा नीरज सिंह |
| बाघमारा | जलेश्वर महतो |
| जमशेदपुर पूर्वी | डॉ. अजय कुमार |
| जमशेदपुर पश्चिमी | बन्ना गुप्ता |
| जगन्नाथपुर | सोना राम सिंकू |
| खिजरी | राजेश कच्छप |
| हटिया | अजय नाथ शाहदेव |
| मांडर | शिल्पी नेहा तिर्की |
| सिमडेगा | भूषण तिर्की |
| कोलेबिरा | नमन विक्सल कोंगाड़ी |
| लोहरदगा | रामेश्वर उरांव |
| मनिका | रामचंद्र सिंह |
सोनिया गांधी भी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में रहीं मौजूद
इससे पहले नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अलावा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी विशेष रूप से उपस्थित मौजूद थीं। बैठक में संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मौजूद थे।
