Friday, July 11, 2025
Homeखबर स्तम्भभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भाकपा ने विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची...

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भाकपा ने विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

रांची: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भाकपा ने आज रांची में विधानसभा चुनाव के सिलसिले में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस पहली सूची में नौ उम्मीदवारों के नाम की जबकि पांच विधानसभा सीट पर पार्टी ने ऐलान किया कि वह चुनाव लड़ेगी। राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने बताया कि नाला विधानसभा सीट से कन्हाई चंद मालपहाडिया, सारठ से छाया कोल,बरकट्ठा से महादेव राम,डालटेनगंज से रुचिर तिवारी,कांके से संतोष कुमार रजक,सिमरिया सुरेश कुमार भुईयां,चतरा से डोमन भुईयां,विशुनपुर से महेंद्र उरांव और भवनाथपुर विधानसभा सीट से घनश्याम पाठक को प्रत्याशी बनाया गया है।

राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने बताया कि रांची,मांडू,हजारीबाग, बड़कागांव और पोड़ैयाहाट विधानसभा सीट पर भी पार्टी चुनाव लड़ेगी हालांकि उनके उम्मीदवारों की घोषणाएं आज नहीं की गई। राज्य सचिव ने बताया कि एक-दो दिनों के अंदर इन पांच सीटों के उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular