Saturday, June 21, 2025
Homeखबर स्तम्भइस बार विधानसभा प्रत्याशी होंगे केदार हाजरा

इस बार विधानसभा प्रत्याशी होंगे केदार हाजरा

गिरिडीह: जमुआ विधानसभा अंतर्गत कारूडीह स्थित पुर्व विधायक ओर JMM नेता केदार हाजरा के आवासीय कार्यालय पर जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में सीएम हेमन्त सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन मौजूद रही। केदार हाजरा और अन्य पार्टी के लोगों ने भव्य तरीके से कल्पना मुर्मू सोरेन का स्वागत किया। इस मौके पर कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि केदार हाजरा जी JMM से इस विधानसभा से प्रत्याशी होंगे। उनके पक्ष में वोट डालने की अपील जनता से की। इन्होंने दोबारा हेमंत सरकार बनाने की बात कहीं।

कहा कि  झारखंड क्रांतिकारी की भूमि रही है और क्रांतिकारी लोग उसका हिसाब और जवाब मांग रहे हैं। कहीं की झारखंड का नारा हैं हेमंत दुबारा है… को मानकर गठबन्धन की सरकार बनाना है। वहीं पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि गुरु जी के विचारधारा से प्रेरित होकर और हेमंत सरकार के द्वारा किए गए विकास को दोहराने के लिए जेएमएम के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। कहा की झारखंड में एक बार फिर से महागठबंधन की सरकार बनेगी। जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। मौके पर जिला अध्यक्ष संजय सिंह समेत पार्टी के सैकड़ो लोग और कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular