Tuesday, June 30, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह मे खुला एसडीआर फाउंडेशन का जिला कार्यालय

गिरिडीह मे खुला एसडीआर फाउंडेशन का जिला कार्यालय

गिरिडीह सदर प्रखण्ड स्थित भाजपा जिला कार्यालय के पास एसडीआर फाउंडेशन  का जिला कार्यालय का विधिवत उद्घाटन  फीता काट कर जिला अधिवक्ता संघ जिलाध्यक्ष प्रकाश सहाय ने किया। मौके पर फाउंडेशन के सीईओ  रवि कुमार, स्वास्थ्य सेवा प्रमुख निर्जेश कुमार, डायारेक्टर अजय कुमार, शिक्षा प्रमुख सुनील कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर व कानूनी सलाहकार बिंदेश्वरी शर्मा, आईना निदेशक महेश अमन, एप्टा संरक्षक राजेश सिन्हा, हरि पुस्तकालय निदेशक रमेश कुमार वर्मा, स्मार्ट ड्रीम एकडेमी निदेशक प्रीति भास्कर, एस डी आर फाउंडेशन गिरिडीह प्रमुख निशांत भास्कर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि प्रकाश सहाय ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा व बच्चों को शिक्षा सहित कई अन्य मूलभूत योजनाओं का लाभ पहुंचाना मुख्य लक्ष्य है।

फाउंडेशन की सीईओ रवि कुमार ने कहा कि संस्था गिरिडीह जिले में तीन महीने के पश्चात शहर से लेकर गाँव के अंतिम व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम करना शुरू करेगी। जिला कार्यालय को व्यवस्थित करने और क्षेत्र में काम करने वाली टीम का गठन करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है जिसमे कम से कम तीन महीने का समय लगेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular