- चुनाव में निर्दलीय भाग्य आजमाएंगे आजसू के अशोक गहलोत
प्रवीण सिंह
चतरा : विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। इसके तहत चतरा सीट इस बार लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को दे दिया गया है। लोजपा को सीट मिलने से एनडीए के घटक दल भाजपा और आजसू ने विद्रोह कर दिया है।
रविवार को आजसू के अशोक गहलौत ने जिला से लेकर प्रखंड और पंचायत से लेकर गांव स्तर तक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई। मीटिंग में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट तौर पर कहा कि बीते 14 साल से भाजपा का आजसू से गठबंधन है। परन्तु टिकट इस बार लोजपा को दे दिया गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अगर समर्थन देंगे तो विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
इधर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष निशा कुमारी और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राजेश पासवान ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। उतपन्न स्थिति के कारण चतरा में उहापोह की स्थिति बन गई है। वोटर समझ नहीं पा रहे हैं कि वोट दें तो आख़िर कीसे दें।
