Friday, April 3, 2026
Homeखबर स्तम्भजेएलकेएम के गांडेय प्रत्याशी रिजवान क्रांतिकारी पहुंचे गिरिडीह

जेएलकेएम के गांडेय प्रत्याशी रिजवान क्रांतिकारी पहुंचे गिरिडीह

गिरिडीह : जेएलकेएम के गांडेय प्रत्याशी रिजवान क्रांतिकारी पहुंचे गिरिडीह | नगर थाना के पीछे धरियाडीह स्थित जेएलकैएम नेता नवीन चौरसिया के आवासीय कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया | स्वागत के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यहां की जनता से मिलने के लिए मैं आया हूं | और हमारी पार्टी पिछले 3 वर्षों से लगातार इस विधानसभा में मेहनत कर रही है हमारे कार्यकर्ताओं की संख्या भी बढ़ी है | यहां पर जनता से मिलने के दौरान कई तरह के समस्याएं सामने आई है जिसका समाधान जल्द कर लिया जाएगा | वहीं बताया कि कुछ दिनों के अंदर टाइगर जयराम महतो का भी गांडेय विधानसभा में रोड शो होगा | और मुझे पूरा उम्मीद है कि मतदान के दिन गांडेय विधानसभा की जनता जेलकेएम पर अपना भरोसा जताएगी | क्योंकि सभी पार्टियों ने सिर्फ यहां की जनता को मूर्ख बनाया और शोषण करने का काम किया है | अब समय आ गया है जागरूक होने का और वोट की चोट से मुंह तोड़ जवाब देने का जो 20 नवंबर को गांडेय की जनता देगी | वही मौके पर जिला अध्यक्ष रॉकी नवल,नवीन आनंद चौरसिया, विकास चौरसिया सहित कई कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular