गिरिडीह : जमुआ विधानसभा से भाजपा के निवर्तमान विधायक केदार हाजरा ने दो दिन पहले झारखण्ड के मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा का दामन छोड़कर झामुमो का दामन थामा था. रविवार को बस स्टैंड स्थित झामुमो कार्यालय गिरिडीह में पार्टी के जिला कमिटी ने झामुमो का पट्टा एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया। झामुमो में शामिल होने के बाद पहली बार वह मीडिया से मुख़ातिब हुए इस बाबत उन्होंने बताया कि हमने स्वार्थ भावना से नहीं बल्कि गुरु जी के विचार धारा और हेमंत सोरेन के विकास कार्यों को देखते हुए मैंने जेएमएम का दामन थामा है आगे जमुआ विधानसभा में उनकी सरकार के साथ नई विकास का गाथा लिखेंगे वही मौके पर विधायक संदीप कुमार सोनू जिला अध्यक्ष संजय सिंह शाहनवाज अंसारी रॉकी सिंह प्रमिला मेहरा सहित कार्यकर्ता गण मौजूद थे