Friday, March 27, 2026
Homeखबर स्तम्भगृह विभाग ने आपदा पीड़ितों के लिए 19.19 करोड़ की राशि स्वीकृत...

गृह विभाग ने आपदा पीड़ितों के लिए 19.19 करोड़ की राशि स्वीकृत की

रांची : गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आपदा पीड़ितों के लिए 19.19 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। स्वीकृत राशि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्य के सभी 24 जिलों के लिए है।

जारी आदेश में कहा गया है कि आपदा से प्रभावित लोगों के लिए यह अनुदान राशि स्वीकृत की जायेगी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार के निर्णय के बाद डीसी के जरिये राशि का भुगतान किया जायेगा। इनमें रांची से 1.50 करोड़, खूंटी से 68 लाख, लोहरदगा से 01 करोड़, गुमला से 02 करोड़, सिमडेगा से 50 लाख, लातेहार से 50 लाख, पलामू से 1.40 करोड़, गढ़वा से 1.05 करोड़, चाईबासा से 45 लाख, सरायकेला से 50 लाख,जमशेदपुर से 70 लाख, दुमका से 50 लाख, जामताड़ा से 27.82 लाख, साहेबगंज से 66 लाख, पाकुड से 30 लाख, गोड्डा से 80 लाख, देवघर से 58 लाख, हजारीबाग से 01 करोड़, रामगढ़ से 01 करोड़,चतरा से 50 लाख, कोडरमा से 60 लाख, गिरिडीह से 1.50 लाख, धनबाद से 60 लाख और बोकारो से 60 लाख शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular