Thursday, April 2, 2026
Homeखबर स्तम्भराज्यपाल से मिला विहिप का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

राज्यपाल से मिला विहिप का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से विश्व हिन्दू परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल प्रांत अध्यक्ष चन्द्रकान्त रायपत के नेतृत्व में राजभवन में शुक्रवार को मिला।

इस दौरान विभिन्न विषयों से संबंधित एक ज्ञापन राज्यपाल को समर्पित किया। ज्ञापन में झारखंड हिन्दू धार्मिक ट्रस्ट बोर्ड को समाप्त करने और हिन्दू देवी-देवताओं के मंदिरों को राज्य के नियंत्रण से मुक्त करने के लिए पहल करने का आग्रह किया गया। मुलाकात करने वालों में वीरेंद्र साहू और वीरेंद्र विमल सहित अन्य शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular