Thursday, April 2, 2026
Homeखबर स्तम्भउपयुक्त ने किया संवाददाता सम्मेलन

उपयुक्त ने किया संवाददाता सम्मेलन

रांची : रांची जिला अंतर्गत तमाड़, रांची,हटिया, कांके और मांडर विधानसभा सीट के लिए पहले चरण में मतदान सुनिश्चित किया गया है।

रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी और उपयुक्त वरुण रंजन ने आज रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पहले चरण के तहत रांची जिला अंतर्गत पांच विधानसभा सीट के लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनावी कार्यक्रम के तहत नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर निर्धारित की गई है जबकि नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को होगी।

30 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं वही 13 नवंबर को मतदान की तिथि सुनिश्चित की गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मत की गणना 23 नवंबर को होगी जबकि 25 नवंबर को चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular