गिद्धौर(चतरा): प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के आठवीं कक्षा के करीब 500 छात्र छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया जाना था।
साइकिल का आवंटन कल्याण विभाग द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने से पूर्व मिला था। परंतु साइकिल की फिटिंग का कार्य नहीं होने के कारण वितरण समय पर नहीं हुआ। वैसे में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने के कारण साइकिल का वितरण नहीं हो पाएगी। फिलहाल कारीगरों द्वारा 240 साइकिल की फिटिंग का कार्य किया गया है। जबकि शेष साइकिल की फिटिंग का कार्य जारी है।
प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी चितरंजन शर्मा ने कहा कि जिला से गाइडलाइन मिलने के पश्चात ही साइकिल का वितरण किया जाएगा।बहरहाल आदर्श चुनाव आचार संहिता के कारण साइकिल वितरण फस गई है। जबकि छात्र छात्राओं को फिलहाल साइकिल से वंचित रहना पड़ रहा हैं।
