Tuesday, March 10, 2026
Homeखबर स्तम्भपूरे विश्व को युद्ध नहीं बुद्ध में समाधान मिलेगा : प्रधानमंत्री मोदी

पूरे विश्व को युद्ध नहीं बुद्ध में समाधान मिलेगा : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि आज विश्व अस्थिरता से ग्रस्त है, ऐसे में बुद्ध न केवल प्रासंगिक हैं बल्कि आवश्यकता भी हैं। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व को युद्ध नहीं बल्कि बुद्ध में समाधान मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी विज्ञान भवन में अंतरराष्ट्रीय अभिधम्म दिवस और पाली को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के कैबिनेट के फैसले का जश्न मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शांति का मार्ग प्रशस्त करने के लिए विश्व को उनकी शिक्षाओं से सीखना चाहिए। भारत बुद्ध में आस्था रखता है। उन्होंने कहा कि करुणा और सद्भावना से ही दुनिया को और बेहतर बना सकते हैं।

मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि अभिधम्म दिवस हमें याद दिलाता है कि करुणा और सद्भावना से ही हम दुनिया को और बेहतर बना सकते हैं। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर देशवासियों को शरद पूर्णिमा और आदि कवि वाल्मीकि जयंती की भी शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री ने इस वर्ष के अभिधम्म दिवस को खास बताया और कहा कि भगवान बुद्ध के अभिधम्म, उनकी वाणी, उनकी शिक्षाएं जिस पाली भाषा में विरासत के तौर पर विश्व को मिली है, इसी महीने भारत सरकार ने उस पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पाली भाषा का यह सम्मान असल में भगवान बुद्ध की महान विरासत का सम्मान है। उन्होंने कहा कि अभिधम्म धम्म के निहित है, धम्म के मूलभाव को समझने के लिए पाली भाषा का ज्ञान आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि भाषा केवल संवाद का माध्यम भर नहीं होती है। भाषा सभ्यता और संस्कृति की आत्मा होती है। इसलिए, पाली भाषा को जीवित रखना, भगवान बुद्ध की वाणी को उसके मूल मूल्यों के साथ जीवित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular