रांची : दरभंगा के लाल अनुपम विजय को अर्बन इन्फ्रा इमर्जिंग मेट्रो मैन ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया| बिहार की राजधानी पटना के बाद मिथिला की धरती दरभंगा में मेट्रो रेल की शुरुआत होनी है । अपने शहर में मेट्रो ट्रेन की परिकल्पना से ही मन में उत्साह का संचार हो जाता है । मेट्रो की रोमांचक सवारी नए जमाने की परिवहन व्यवस्था में सबसे अधिक लोकप्रिय मानी जाती है ।

रफ्तार और सुविधाओं के लिए प्रख्यात मेट्रो का परिचालन भी किसी पहेली की तरह ही होता है। मेट्रो निर्माण से लेकर मेट्रो ट्रेन के चलने तक विभिन्न विधावों की इंजिनयरिंग पूरी मेट्रो परियोजना को धरातल पर उतारने में सहायक होती है । भले ही हम आज अपने दरभंगा शहर में मेट्रो निर्माण के खबर मात्र से ही रोमांचक हो रहे हैं लेकिन पूरी मेट्रो परियोजना को जमीन पर उतारने में हमारे राज्य, जिला या शहर के भी कई योग्य इंजीनियर देश–विदेश में अपनी सेवा दे रहे हैं । ऐसे ही एक जुझारू और सफल इंजीनियर है–दरभंगा के सिंघवारा प्रखण्ड के रामपुरा गाँव के अनुपम विजय ।
अनुपम ने मेट्रो ट्रेन निर्माण में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है । हाल ही अनुपम को Urban Infra Emerging Metro Man of the Year घोषित किया गया है । राष्ट्रीय स्तर का ये सम्मान दिनांक 16 अक्टूबर 2024 को देश की राजधानी दिल्ली के होटल हयात में प्रख्यात गति शक्ति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रोफेसर (डॉ) मनोज कुमार चौधरी की उपस्थिति में प्रदान दिया जाएगा।

विदित हो कि श्री अनुपम विजय को मिलने वाला ये सम्मान भारत में मेट्रो रेल परियोजना , रेल परियोजना तथा अन्य आधारभूत संरचना निर्माण के विकासात्मक पहलू के प्रसार के लिए काम करने वाली संस्था “Urban Infra“ समूह कि ओर से प्रदान किया जा रहा है । 16 अक्टूबर को 4th Urban Infra Business Summit & Awards 2024 के अवसर पर श्री अनुपम विजय के साथ – साथ देश भर के विभिन्न मेट्रो रेल परियोजनाओं में कार्यरत कुल 15 व्यक्तिगत Professionals एवं 10 संस्थानों को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए दिया जाएगा। इस समारोह के लिए देश के सभी मेट्रो एवं रेल परियोजनाओं, रेल मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है ।
विदित हो कि इस सम्मान को पाने वाले मिथिला के लाल अनुपम विजय एक जाने – माने इंजीनियर हैं। उनहोंने MIT मनिपाल से सिविल इंजिनयरिंग में स्नातक की उपाधि हासिल की है । पिछले लगभग 24 सालों के प्रोफेशनल कैरियर में उन्होने दिल्ली मेट्रो, अहमेदाबाद मेट्रो , दिल्ली एयरपोर्ट जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में अपनी सेवा दी है । साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होने मरीशस में भी मेट्रो परियोजना को धरातल पर उतारने में अपना योगदान दिया है । वर्तमान में श्री अनुपम विजय इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के लिए तकनीकी कंसल्टेंट बहुराष्ट्रीय कंपनी Louis Berger इंटरनेशनल में सीनियर रेसिडेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं ।
