नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ के छात्रों की एक उत्कृष्ट टीम ने एफडीआई अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता मूट 2024 में सेमीफाइनलिस्ट के रूप में शानदार प्रदर्शन किया है| इस टीम में सार्थक कुमार, लीजा गुप्ता, सूर्यांश सिंह, एयलाह सिंह और अभिनव शुक्ला शामिल हैं|
कड़ी मेहनत और प्रतिभा के बदौलत इन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए बर्लिन जाने का अवसर मिला है| टीम ने अपनी उत्कृष्टता के बदौलत प्रतियोगिता के टॉप फोर में जगह बनाई है| इन्हें 1-4 नवंबर, 2024 को होने वाले अंतरराष्ट्रीय राउंड में हिस्सा लेना है|
