Thursday, April 2, 2026
Homeझारखंडखादगढ़ा सब्जी मंडी में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

खादगढ़ा सब्जी मंडी में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

सुखदेव नगर थाना के पास स्थित खादगढ़ा सब्जी मंडी में बुधवार की सुबह आग लग गयी| सब्जी मंडी के नीचे और ऊपरी फ्लोर पर भी आग लग गई | आगलगी के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी| आग लगने की सूचना मिलने के बाद सब्जी बेचने वाले दुकानदार मौके पर पहुंचे और अपनी सब्जी हटाने में लग गये|

वहीं स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह अचानक से सब्जी मंडी के निचले हिस्से और ऊपर के फ्लोर पर आग लग गई| आग की लपटे काफी तेज थी| आग शॉर्ट सर्किट से लगी या फिर किसी असामाजिक तत्वों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया, अब तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है| इधर पुलिस मौक़े पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है|

RELATED ARTICLES

Most Popular