Thursday, April 2, 2026
Homeखबर स्तम्भभाजपा 365 दिन लगातार काम करती है : बाबूलाल मरांडी

भाजपा 365 दिन लगातार काम करती है : बाबूलाल मरांडी

रांची : चुनाव की तारीखों का ऐलान के साथ ही अब राजनीतिक दलों द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। राज्य की प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से स्पष्ट किया है कि महज कुछ घंटों में एनडीए के सीट शेयरिंग का फॉर्मूला और उम्मीदवारों के  नामों की घोषणा कर दी जाएगी। प्रतिपक्ष के नेता अमर कुमार बावरी ने रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सभी प्रत्याशी काफी दमदार हैं जो हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने में सक्षम है।

अजय नाथ शाहदेव के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर अमर कुमार बावरी ने कहा कि थोड़ा सा इंतजार करिए सभी सवालों के जवाब बहुत जल्द मिल जाएंग| इधर राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने बीजेपी की प्रदेश इकाई ने केंद्रीय नेतृत्व को अपना मंतव्य दे दिया है। बहुत जल्द ही सारी स्थितियां सबके सामने स्पष्ट हो जाएंगी|

वही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि भाजपा 365 दिन लगातार काम करती है।जनता के बीच रहती है। झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का अब ऐलान भी हो गया है ऐसे में पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता और अधिक जोश ख़रोश के साथ पार्टी को जीत सुनिश्चित करने के लिए जुट गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जितना अधिक काम करती है शायद ही कोई दूसरा दल जनता के बीच काम करता होगा। सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों के नाम पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह काम भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का है। समय आने पर बहुत जल्दी ही सभी विषयों पर जानकारियां साझा जाएंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular